Advertisement

धंस रहे जोशीमठ में हालात बदतर, ठंड में लोग घर के बाहर रहने को मजबूर

मंदिर ढहा, 561 मकानों में दरारें आईं; 600 परिवार शिफ्ट होंगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

जोशीमठ। उत्तराखंड के जोशी मठ में जमीन धंस रही है। 561 घरों में दरारें आ गई हैं। इससे लोग दहशत में हैं। 50 हजार की आबादी वाले शहर का दिन तो कट जाता है, लेकिन रात ठहर जाती है। लगातार भूजल रिसाव हो रहा है। हालात बदतर होते जा रहे हैं।

 

लोग कड़ाके की ठंड में घर के बाहर रहने को मजबूर हैं। उन्हें डर लगा रहता है कि घर कभी भी ढह सकता है।

Advertisement

यहां के हालात का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी शनिवार को जोशीमठ जाएंगे। सबसे ज्यादा असर जोशीमठ के रविग्राम, गांधीनगर और सुनील वार्डों में है। यह शहर 4,677 वर्ग किमी में फैला है। हैरान करने वाली बात है कि पिछले 13 साल से ऐसा हो रहा है।

6 महीने तक घरों का किराया देगी राज्य सरकार

Advertisement

इससे पहले सीएम धामी ने शुक्रवार को हाई लेवल मीटिंग की। इसमें डेंजर जोन को तत्काल खाली कराने और प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित जगह पर एक बड़ा पुनर्वास केंद्र बनाने का आदेश दिया गया। साथ ही खतरनाक मकान में रह रहे 600 परिवारों को तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए। जिन लोगों के घर रहने लायक नहीं हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन परिवारों को किराए के मकान में रहने के लिए कहा गया है, इसके लिए उन्हें हर महीने 4 हजार रुपए दिए जाएंगे। ये राशि 6 महीने तक ष्टरू रिलीफ फंड से मुहैया कराई जाएगी।

Related Articles