Advertisement

रक्षा मंत्रालय में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल रिश्वत लेते गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को रक्षा मंत्रालय में पोस्टेड आर्मी अफसर को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उत्पादन विभाग में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा पर बेंगलुरु की एक कंपनी से 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप है।

 

Advertisement

CBI ने शर्मा के घर से 2.36 करोड़ रुपए भी जब्त किए है। CBI ने शर्मा की पत्नी कर्नल काजल बाली के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। तलाश की दौरान काजल के घर से 10 लाख रुपए भी बरामद किए हैं।

काजल, डिवीजन ऑर्डनेंस यूनिट (DOU) श्रीगंगानगर (राजस्थान) में कमांडिंग ऑफिसर हैं। इस मामले में बिचौलिया विनोद कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों 23 दिसंबर तक CBI की हिरासत में रहेंगे।

Advertisement

यह मामला 19 दिसंबर को मिली सूचना के आधार पर दर्ज किया गया। CBI के मुताबिक लेफ्टिनेंट कर्नल रक्षा उत्पादों के निर्माण और निर्यात से जुड़ी प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर उन्हें फायदा पहुंचाने की साजिश रचते थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें