धारदार हथियारों से युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

उज्जैन। शराबी युवक की कुछ बदमाशों ने धारिया व अन्य हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को हिरासत में लिया है।

घट्टिया पुलिस ने बताया कि जितेन्द्र सिंह राजपूत निवासी ग्राम बिछड़ौद शराब पीने का आदी था और 12 दिसंबर की देर रात वह दीपक नेगी के खेत के पास नागदा जावरा रोड थाना बिरलाग्राम पर पड़ा मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पीएम कराया जिसमें पता चला कि जितेन्द्र सिंह की हत्या हुई है।
टीआई पिंकी अजनार ने बताया कि मनोज कछावा हत्या का मुख्य आरोपी है। वह दूसरी पत्नी के साथ खेत पर रहता था। महिला के परिजनों से उसका विवाद था। घटना की रात मनोज और उसकी दूसरी पत्नी झोपड़ी में थे तभी शराब के नशे में धुत्त जितेन्द्र सिंह वहां पहुंच गया। मनोज को लगा कि दूसरी पत्नी के परिजन हमला करने आये हैं तो उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर जितेन्द्र पर हमला किया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।









