Advertisement

नवमी की रात बड़े भाई ने कर दी छोटे भाई की हत्या

नवमी की रात बड़े भाई ने कर दी छोटे भाई की हत्या

Advertisement

शराब पार्टी के दौरान हुआ था दोनों में विवाद, आरोपी हिरासत में

उज्जैन। नवमी की रात बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों भाई रात में शराब पीकर पार्टी कर रहे थे तभी किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को हिरासत में लिया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि समरथ पिता जगन्नाथ दमामी निवासी चितावद थाना महिदपुर अपने छोटे भाई नागेश्वर उर्फ नागू के साथ नवमी पूजन के बाद घर में शराब पीकर पार्टी कर रहे थे तभी किसी बात को लेकर दोनों भाईयों में विवाद हो गया और समरथ ने चाकू छोटे भाई नागेश्वर के सीने पर हमला कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर महिदपुर पुलिस यहां पहुंची और आरोपी समरथ को हिरासत में लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें