Advertisement

नशे में चला रहे हैं ई-रिक्शा…कंठाल चौराहे पर बिगड़ा संतुलन एक दुकान में घुसा

उज्जैन। एक तरफ तो शहर की यातायात व्यवस्था सुधर नहीं रही है। वहीं दूसरी ओर ई-रिक्शा चालकों ने भी हालत खराब कर रखी है। इनके कारण दिन में कई रास्तों पर जाम लग जाता है। इतना ही नहीं कुछ तो दिन में ही शराब पीकर ई-रिक्शा चला रहे हैं।

Advertisement

ऐसा ही मामला गुरुवार दोपहर 3 बजे कंठाल चौराहे पर सामने आया। एक ई-रिक्शा चालक सामान लेकर जा रहा था। नशे के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और सिलाई मशीन की दुकान में घुस गया। रिक्शा के कारण दो लोगों को मामूली चोंटे भी आई। वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। नशे में धुत्त चालक को किसी तरह उठाया और ई-रिक्शा में सुला दिया। यातायात पुलिस को ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई करना चाहिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें