Advertisement

नाली बनी, पोल लगे, अब चल रहा खुदाई का काम

अक्षरविश्व आंखों देखी…

Advertisement

सांदीपनि चौराहे से उद्यन मार्ग

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत शहरभर में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। विकास के कई चल रहे हैं जो आने वाले समय में उज्जैन को धार्मिक नगरी के साथ पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे। सिंहस्थ महापर्व के दौरान प्रशासन ने 30 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया है। इसी के चलते उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो और भीड़ प्रबंधन के लिहाज से कई आंतरिक मार्गों को नगर निगम द्वारा चौड़ा किया जा रहा है। इसी कड़ी में सांदीपनि चौराहे से उद्यन मार्ग तक भी मार्ग चौड़ा किया जा रहा है।

Advertisement

करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से 1500 मीटर लंबे इस मार्ग को तकरीबन 30मीटर चौड़ा किया जाएगा। शुरुआत में सांदीपनि चौराहे की ओर से चौड़ीकरण में बाधक बन रहे 26  मकानों को तोड़़कर अधिकांश जगह से मलबा हटाया जा चुका है। बिजली के पोल भी लगाए जा चुके हैं और लाइन शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। चौड़ीकरण के लिए खुदाई का काम भी शुरू हो गया और शुरुआत में जहां खुदाई हुई थी वहां गिट्टी भी डाली जा रही है। शुक्रवार को अक्षरविश्व की टीम मौके पर पहुंची और चौड़ीकरण का काम कहां तक पहुंचा, क्या-क्या काम हुआ और क्या काम शेष है, इसकी जानकारी जुटाई।

दोनों ओर नाली बनकर तैयार
वर्तमान में काम की बात करें तो रोड के दोनों ओर नाली निर्माण का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। बिजली के पोल भी लगा दिए गए हैं ताकि निर्माण में कोई बाधा ना आए। अब तेजी खुदाई की जा रही है ताकि निर्माण कार्य की शुरुआत की जा सके। बताया जा रहा है कि मार्गों के चौड़ीकरण के साथ इसमें सेंटर डिवाइडर का प्रावधान भी किया गया है।

Advertisement

लोगों ने किया था विरोध
सांदीपनि चौराहे से उद्यन मार्ग की मार्किंग किए जाने पर स्थानीय रहवासियों और दुकानदारों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों का तर्क था कि सड़क पहले से ही चौड़ी है और यहां सिंहस्थ जैसी भीड़ भी नहीं होती इसलिए चौड़ीकरण की जरूरत नहीं। हालांकि, बाद में समझाइश के बाद रहवासी और दुकानदार मान गए थे जिसके बाद काम शुरू किया गया। इस मार्ग पर स्थित धार्मिक स्थल के विस्थापन के लिए नगर निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था की बात कही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें