Advertisement

निगम ने हटाए अवैध रूप से बन रहे रेस्ट हाऊस

उज्जैन। मंछामन मंदिर चौराहे पर स्थित प्रजापति धर्मशाला के सामने कमर्शियल रिक्त भूमि पर अशोक डोडिया, अर्जुन पिता नरेंद्र सिंह राठौर द्वारा अवैध रूप से रेस्ट हाऊस का निर्माण बिना अनुमति से किया जा रहा था। जिन्हें हटाने की कार्यवाही निगम अमले द्वारा की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अवैध निर्माण कार्य के संबंध में नगर निगम को शिकायतें प्राप्त हुई थी जिसकी जांच में भवन निरीक्षक मुकुल मेश्राम द्वारा संबंधितों से रेस्ट हाऊस निर्माण कार्य की जानकारी चाही गई जिसमें ना तो किसी प्रकार की अनुमति मिली ना ही आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए गए।

इसके क्रम में नगर निगम द्वारा रिमूवल गैंग एवं पुलिस प्रशासन के साथ कार्यवाही करते हुए उक्त रेस्ट हाऊस के निर्माण कार्यों को जेसीबी के माध्यम से हटाने की कार्रवाई की गई। उक्त भूमि पर क्षिप्रा यात्री निवास एवं अन्य कुछ रेस्ट हाऊसो के निर्माण कार्य चल रहे थे।

Advertisement

Related Articles

Write a review