Advertisement

निर्माण कार्य के दौरान ट्रैक्टर ने 3 साल की मासूम को कुचला, मौत

उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र के ग्राम गोंसा में गुरुवार शाम को निर्माण स्थल पर खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची को ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कुचल दिया। धार जिले के ग्राम सेबरीमाल भड़लिया के रहने वाले प्यारेसिंह अपनी पत्नी और परिजनों के साथ ग्राम गोंसा में चल रहे एक निर्माण कार्य में मजदूरी करने आया हुआ है।

Advertisement

गुरुवार को भी प्यारेसिंह और उनकी पत्नी काम में व्यस्त थे। इसी दौरान उनकी तीन वर्षीय बेटी वंशिका पास में ही खेल रही थी। निर्माण कार्य में लगे एक ट्रैक्टर के चालक ने असावधानी और तेज गति से वाहन चलाते हुए खेल रही वंशिका को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर के पहिए की नीचे आने से बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजन और अन्य लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। महाकाल थाना पुलिस ने कायमी की है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रैक्टर चालक फिलहाल फरार है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें