Advertisement

नीट-यूजी: 3 घंटे में 180 प्रश्न हल जरूरी

नईदिल्ली। मेडिकल की प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2025) में विद्यार्थियों को अब सभी 180 प्रश्नों को हल करना होगा। इसके लिए उन्हें तीन घंटे का समय मिलेगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने वैश्विक महामारी कोविड- 19 के दौरान अतिरिक्त समय और प्रश्नों का जो विकल्प दिया था, उसे हटाया जा रहा है।

Advertisement

एनटीए ने शनिवार को जारी सूचना में कहा कि नीट-यूजी 2025 का परीक्षा पैटर्न अब कोरोना काल से पहले की तरह रहेगा। परीक्षा में विद्यार्थियों को तीन घंटे में सभी 180 प्रश्नों को हल करना अनिवार्य होगा। इस परीक्षा में भौतिकी और रसायन दोनों में 45-45 प्रश्न और जीव विज्ञान में 90 प्रश्न होंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें