Popup Image
Advertisement

पंचमहाभूत और संस्कृति संरक्षण में जुटी सरकार

भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महा अभियान में सीएम ने कहा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भारतीय पार्टी द्वारा स्थानीय राजाराम रिसॉर्ट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ किया गया। शुरुआत भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की। जिसके बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रशिक्षण वर्ग के आठवें सत्र को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार की विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के सामने रखा। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य ध्येय है। अमूमन सरकारें केवल इंफ्रास्ट्रक्चर (अधोसंरचना) के लिए काम करती हैं, लेकिन हमारी सरकार ने अधोसंरचना के साथ-साथ नदी, वन्य जीव और पृथ्वी के पंचमहाभूतों के संरक्षण के लिए काम किया है, जिससे जीवन चलता है।

उज्जैन की महिमा पर सीएम ने कहा शास्त्रों में कहा गया है— जैसा पिंड, वैसा ब्रह्मांड। यदि हम उज्जैन की बात करें, तो दुनिया में सात सागर हैं और उज्जैन में भी सात सागर मौजूद हैं। सृष्टि में 84 योनियां होती हैं, तो हमारे उज्जैन में 84 महादेव विराजमान हैं। वहीं चार द्वारपाल धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को जोड़ते हैं।

Advertisement

प्रथम दिवस : 9 महत्वपूर्ण सत्रों में मिला मार्गदर्शन
उद्घाटन सत्र को भाजपा नगर अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज ने संबोधित किया। प्रथम सत्र में विधायक आशीष शर्मा ने स्थानीय कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन एवं आई.टी. विषय पर कार्यकर्ताओं को तकनीक से जुडऩे का मंत्र दिया। द्वितीय सत्र में प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह ने हमारा इतिहास और हमारा विकास विषय पर विचार रखे। तृतीय सत्र मेें इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय को विस्तार से समझाया।

चतुर्थ सत्र में पंकज चतुर्वेदी और सोमेश पालीवाल ने सोशल मीडिया, मीडिया और ए.आई. के महत्व और इसके सही उपयोग की जानकारी दी। पंचम सत्र में अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कार्य विस्तार विषय पर संगठन की रीढ़ को मजबूत करने की बात कही। षष्टम सत्र में अशोक अधिकारी ने व्यावहारिक सत्र के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया। सप्तम सत्र में कान्हसिंह ने कार्यकर्ता विकास, संभाल एवं अपेक्षाएं विषय पर अपना व्याख्यान दिया। अष्टम सत्र को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित किया। अंतिम सत्र को प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने संबोधित किया।

Advertisement

वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, पूर्व मंत्री पारस जैन, प्रभुलाल जाटवा, यूडीए अध्यक्ष रवि सोलंकी, जगदीश अग्रवाल, रमेश शर्मा, वीरेंद्र कावडिय़ा, वर्ग प्रभारी राजीव खंडेलवाल, जिला प्रभारी बजरंगलाल पुरोहित सहित मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा और भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें