Advertisement

पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया

लोकायुक्त की टीम ने पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

Advertisement

उज्जैन। एक ग्राम पंचायत सचिव को लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया। उसने ६ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

लोकायुक्त के अनुसार विजय पिता अमर सिंह जाट निवासी ग्राम चैनपुर हंस खेड़ी पोस्ट नौगांवा जिला उज्जैन ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के समक्ष उपस्थित होकर शिकायत की थी कि मेरे खेत की मिट्टी फोरलेन बनाने वाली कंपनी को उठाने और खेत समतल करने हेतु देने का अनुबंध किया गया है।

Advertisement

इसके लिए शासकीय अनुमति की आवश्यकता होने से सचिव ग्राम कड़छा राकेश सोनगरा से एनओसी के लिए संपर्क किया था।

राकेश ने एनओसी पर हस्ताक्षर करने के एवज में 6000 रुपए रिश्वत की मांग की गई। इसके बाद बुधवार सुबह विजय जाट द्वारा ग्राम सचिव राकेश सोनगरा को 6000 रिश्वत देते समय लोकायुक्त टीम द्वारा रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें