Advertisement

पति चौथा निकाह करने जा रहा था, पत्नी ने खा लिया जहर

उज्जैन। जूना सोमवारिया में रहने वाली महिला ने पति द्वारा चौथा निकाह करने से नाराज होकर जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Advertisement

शायरा पति अब्दुल खलील 35 वर्ष निवासी जूना सोमवारिया ने बताया कि उसका पति अब्दुल खलील नगर निगम में ड्रायवर है। करीब 15 साल पहले उसका निकाह हुआ था और दो बच्चे हैं। पति खलील ने काली नामक महिला से निकाह किया जिससे भी दो बच्चे हुए और कुछ साल बाद तीसरा निकाह भी कर लिया। खलील अपनी तीनों पत्नीयों को अलग-अलग घर में रखता था।

दो दिनों पहले खलील ने चौथा निकाह करने की तैयारी कर ली जिसकी जानकारी शायरा को लगी तो वह निकाह वाले घर पहुंच गई और खलील से कहा कि पहले मेरे और बच्चों के लिये रहने को घर और खर्चे का इंतजाम करो उसके बाद चौथा निकाह करना।

Advertisement

खलील ने उसे पीटकर भगा दिया तो शायरा ने बाजार से चूहामार खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया। शायरा ने बताया कि अभी खलील ने निकाह टाल दिया है और बाद में निकाह की धमकी दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें