Advertisement

पत्नी से फोन पर कहा- जहर खा लिया, इंद्रालय के पीछे 7.5 बीघा पर मिला शव

परिजनों ने कहा-आत्महत्या नहीं कर सकता

Advertisement

पत्नी से फोन पर कहा- जहर खा लिया, इंद्रालय के पीछे 7.5बीघा पर मिला शव

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:इंदौर रोड फोरलेन स्थित कॉलोनी इंद्रालय के पीछे 7.5 बीघा जमीन पर युवक का शव मिला। मृत्यु से कुछ समय पहले उसने पत्नी को फोन पर बताया कि वह इंद्रालय के पीछे है और जहर खा लिया है। इसके बाद फोन बंद हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने नानाखेड़ा के जवाहर नगर का रहने वाला संजय पिता रामप्रसाद राठौर की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया जहर खाने से मौत होने की बात सामने आई है।

Advertisement

युवक सोलर प्लांट कंपनी में काम करता था इसके अलावा प्रॉपर्टी का भी कामकाज था। मृतक के भाई संदीप राठौर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे भाभी प्रीति राठौर का फोन आया। उन्होंने बताया कि संजय इंद्रालय के पीछे हैं और फोन पर बोले कि जहर खा लिया। जाकर देखो क्या हुआ है। इस पर संदीप इंद्रालय के पीछे पहुुंचा। यहां संजय अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए।

जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। इधर परिजनों का कहना है कि संजय आत्महत्या नहीं कर सकता है। उसकी मौत संदिग्ध है। शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें