Popup Image
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी को मिला मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान

मॉरीशस का नया संसद भवन बनाने में मदद करेगा भारत

Advertisement

पोर्ट लुइस। मॉरीशस दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए। मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हैं। मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च पुरस्कार ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ दिया गया। मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। किसी देश की तरफ से पीएम मोदी को दिया गया यह 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। मॉरीशस को 12 मार्च 1968 को ब्रिटिश से आजादी मिली थी।

यह राष्ट्रमंडल के तहत 1992 में गणतंत्र बना। भारतीय मूल के भारतीय मूल के सर शिवसागर रामगुलाम की अगुआई में मॉरीशस को आजादी मिली थी। इस दिन को मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाता है। समारोह में भारतीय सेना की एक टुकड़ी, नौसेना का एक वॉरशिप और एयरफोर्स की आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम ने भी इस समारोह में हिस्सा लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें