Advertisement

पर्यटकों से मारपीट के आरोपियों का जुलूस निकालकर जेल भेजा

भोजनालय संचालक भाइयों ने पार्किंग के लिए मांगे थे रुपए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। पार्किंग शुल्क को लेकर जयपुर के पर्यटकों से मारपीट करने वाले भोजनालय संचालक दो भाइयों को महाकाल पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। महाकाल पुलिस ने बताया जयपुर के नितिन चतुर्वेदी परिवार के साथ महाकाल दर्शन के लिए आए थे। 3 मार्च रात करीब 8 बजे उन्होंने अपनी महिंद्रा थार आरजे 45 सीवी 8304 नृसिंह घाट स्थित सांवरिया भोजनालय के सामने खड़ी की और घाट पर चले गए। रात करीब 9.30 बजे वापस लौटे तो भोजनालय से निकले दो युवकों ने 50 रुपए पार्किंग शुल्क मांगा। मना करने पर दोनों ने नितिन के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पर पत्नी और बेटे को भी पीटा।

युवकों ने अपने नाम मधु और महेंद्र माली बताते हुए खुद को सांवरिया भोजनालय का मालिक बताया था। मामला शहर की छवि और पर्यटकों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने केस दर्ज कर टीम बनाई। टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे और मारपीट करने वालों को पहचान की। इसके बाद महेंद्र पिता नंदकिशोर माली (26) और महेश पिता नंदकिशोर माली (23) दोनों निवासी भूखी माता रोड को उनके भोजनालय से ही गिरफ्तार किया।

Advertisement

जुलूस निकाला, भोजनालय हटवाया: पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उसी क्षेत्र में जुलूस भी निकाला। इसमें वह कान पकड़कर पुलिस से कहते नजर आए कि अब हम पर्यटकों के साथ ना तो मारपीट करेंगे और ना ही दुव्र्यवहार करेंगे। इसके बाद पुलिस ने वहां अतिक्रमण कर बनाया उनका भोजनालय हटवाया और बाद में कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

Advertisement

Related Articles

Write a review