पत्नी-बेटी ने उकसाया तो पड़ोसी बुजुर्ग को पीट दिया

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोड़ंग में गुरुवार रात को एक व्यक्ति ने 80 साल के बुजुर्ग पड़ोसी को बुरी तरह पीट दिया। घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। घायल बुजुर्ग गोपाल पिता पूृनाजी के परिजनों ने बताया कि उनका पड़ोसी कमल से लंबे समय से विवाद चल रहा है। गुरुवार रात को नशे में कमल अपनी पत्नी अनिता और बेटी निर्मला को पीट रहा था।

Advertisement
इसी दौरान पत्नी और बेटी ने उसे ताना दिया कि हमे मारने के बजाय पड़ोसी दुश्मन को मजा चखाओ। पत्नी व बेटी के ताने से गुस्साए कमल ने घर में से लाठी निकाली और पड़ोसी बुजुर्ग गोपाल को बुरी तरह पीट दिया और मौके से फरार हो गया। घायल गोपाल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वे आईसीयू में हैं और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। शुक्रवार सुबह तक उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी।
Advertisement









