Popup Image
Advertisement

पारिवारिक प्रताडऩा से तंग आकर दी थी जान भाई और भाभी गिरफ्तार

उज्जैन।। थाना पवासा क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ब्रिज के नीचे हुए एक सुसाइड केस में पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों के आधार पर मृतक के सगे भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पवासा थाना पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल को सूचना मिली थी कि 36 क्वार्टर देसाई नगर निवासी संतोष पाल (45 वर्ष) ने पीलिया खाल स्थित 35 नंबर रेलवे ब्रिज के नीचे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Advertisement

मर्ग जांच के दौरान जब पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए और सुसाइड नोट का अध्ययन किया, तो प्रताडऩा की पूरी कहानी सामने आ गई। मृतक संतोष पाल का अपने पिता दयाराम पाल, भाई राजकुमार पाल और भाभी आरती पाल से पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। तीनों आरोपी संतोष को लगातार प्रताडि़त कर रहे थे। इसी प्रताडऩा और कलह से तंग आकर संतोष ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मृतक का भाई राजकुमार पाल (54) और भाभी आरती पाल (47) को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता (तीसरे आरोपी) की गिरफ्तारी अभी शेष है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें