पारिवारिक विवाद में युवक ने लगाई फांसी…

पारिवारिक विवाद में ऑटो चालक ने लगाई फांसी…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

उज्जैन। पारिवारिक विवाद के चलते बीती रात ऑटो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नानाखेड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

अली अजगर पिता नजमुद्दीन 38 वर्ष निवासी मुजफ्फल पार्क नानाखेड़ा ऑटो चालक था। रात में उसकी पत्नी तस्लीम ने अली अजगर को फांसी के फंदे पर लटका देखा जिसकी सूचना नानाखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि तस्लीम के पिता ग्राउण्ड फ्लोर पर रहते हैं।

advertisement

वहां से लौटी तो उसने पति को देखा। अली अजगर ने वायर से फांसी लगाई थी। उसके दो बच्चे हैं। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद के कारण अली द्वारा फांसी लगाने की बात सामने आई है।

पुलिस द्वारा परिजनों के बयान लिये जाएंगे। पुलिस ने बताया कि मृतक के घर से सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें बच्चों से प्यार करने, उन्हें नहीं पीटने की बात लिखी है।

advertisement

आज और कल हल्की बारिश के आसार, शिप्रा का जल स्तर भी कम हुआ

उज्जैन। कम दबाव का क्षेत्र बनने से शहर में पिछले दिनों जोरदार बारिश हुई। अब सिस्टम आगे बढऩे से बारिश थम गई और तापमान में भी वृद्धि होने लगी हैं। बुधवार को शहर के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल बूंदाबांदी की संभावना है।

आज भी सुबह से मौसम खुला रहा और धूप निकली। शिप्रा का जल स्तर भी कम हो गया है। इस सीजन में अब तक 32.6 इंच बारिश हो चुकी है। बुधवार को दिन का अधिकत तापमान 28.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री रहा। हवा की गति 6 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।

करंट लगने से मौत

उज्जैन। ताजपुर में रहने वाले 4 लड़कियों के पिता की करंट लगने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने उसके शव का पीएम कराया। रविन्द्र पाटीदार पिता रमेशचंद्र 32 वर्ष निवासी ताजपुर अपने भाई नंदकिशोर व अन्य के साथ शाम 6 बजे खेत पर गया था।

परिजनों ने बताया कि सोयाबीन की फसल में दवा का छिड़काव करना था इस कारण पानी की मोटर चालू करने रविन्द्र ने स्वीच ऑन किया तभी करंट की चपेट में आया। उसे तुरंत जिला अस्पताल लाये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।

Related Articles

close