Advertisement

कर्मचारी ने ही मोबाइल चोरी कर किए थे 79 हजार रुपए ट्रांसफर, पुलिस ने पकड़ा

मोबाइल और नकदी भी बरामद, आरोपी को जेल भेजा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जिले में आदतन अपराधियों, अवैध शराब, अवैध हथियार रखने वाले एवं गुंडे-बदमाशों के खिलाफ एसपी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने ऑनलाइन दुकान संचालक का मोबाइल चुराकर ७९ हजार रुपए ट्रांसफर करने के मामले में कर्मचारी को गिरफ्तार कर उससे मोबाइल और ७० हजार कैश जब्त किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जहां से एक दिन के रिमांड पर सौंपा गया। अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को फिर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे उपजेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि 24 जून को फरियादी भारत सिंह पिता जसवंत सिंह पंवार निवासी ग्राम भडसिम्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी ऑनलाइन दुकान पर कार्यरत कर्मचारी गोवर्धन पिता अंतरसिंह मालवीय निवासी भडसिम्मा ने उसका मोबाइल चोरी कर उसमें से 79 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर कर ली है।

Advertisement

फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया और कार्रवाई करते हुए गोवर्धन मालवीय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी गया मोबाइल फोन तथा 70 रुपए कैश जब्त की गई। उसे कोर्ट में पेश किया जहां से एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को फिर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे उपजेल तराना भेज दिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें