पुलिस का होली गिफ्ट… 406 गुम मोबाइल लौटाए तो खिल उठे चेहरे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। होली से पहले पुलिस ने विशेष अभियान के तहत लगभग 73.30 लाख रुपए के 406 गुम मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए गए। साइबर टीम ने तकनीकी निगरानी के माध्यम से इन्हें ट्रैक कर बरामद किया। जैसे ही लोगों को पुलिस की ओर से होली का गिफ्ट मिला तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। उन्होंने पुलिस को थैंक यू कहा और रवाना हो गए। एसपी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम में रविवार को मोबाइल लौटाए गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल, जिलेभर में मोबाइल गुम होने की बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर आईटी सेल और साइबर टीम ने लगातार तकनीकी निगरानी की। इस दौरान 406 गुम मोबाइल फोन ट्रैक कर बरामद किए। इनकी कुल कीमत लगभग 73 लाख 30 हजार रुपए है। इनमें से कई फोन दूसरे जिलों और राज्य के बाहर भी सक्रिय पाए गए थे।
पुलिस ने तकनीकी माध्यमों का उपयोग कर उनकी लोकेशन ट्रेस की और उन्हें सुरक्षित वापस लाए। पिछले तीन सालों में उज्जैन पुलिस ने कुल 2038 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए हैं जिनकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 7 लाख 45 हजार रुपए है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि गुम हुए मोबाइल जल्द से जल्द उनके असली मालिकों तक पहुंचाए जा सकें।
इस साल में इतन मोबाइल लौटाए
वर्ष 2023 235 मोबाइल (58.75 लाख रुपए)
वर्ष 2024 445 मोबाइल (92.05 लाख रुपए लगभग)
वर्ष 2025 952 मोबाइल (1.81 करोड़ रुपए लगभग)
वर्ष 2026 406 मोबाइल (73.30 लाख रुपए लगभग)
पुलिस ने महत्वपूर्ण सुझाव भी जारी किए
मोबाइल गुम होने पर तुरंत संबंधित सिम ऑपरेटर से सिम डि-एक्टिवेट करवाकर नया सिम जारी करवाएं।
भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करें।
शर्ट की ऊपरी जेब या पेंट/जींस की पिछली जेब में मोबाइल ना रखें।
मोबाइल गुम होने पर सभी लॉग-इन अकाउंट तुरंत लॉगआउट करें।
मोबाइल में सुरक्षित लॉक/पैटर्न लॉक जरूर रखें।
फाइंड माय डिवाइस विकल्प को हमेशा ऑन रखें।
नया मोबाइल सेट करते समय अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड सुरक्षित रखें।
View this post on Instagram










