Advertisement

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ भस्मार्ती में शामिल हुए

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के होने वाली भस्मार्ती में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए। उन्होंने तड़के 4 बजे नंदी हॉल में बैठकर महाकाल का जाप किया और करीब दो घंटे तक भक्ति भाव से आरती का लाभ लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

आरती के बाद मीडिया से चर्चा में श्री धनखड़ भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, देश में एक सकारात्मक बदलाव की लहर है। धार्मिक स्थलों पर जो बेहतर प्रबंधन और विकास कार्य हो रहे हैं, वे प्रशंसनीय हैं। उन्होंने आगे कहा कि महाकाल के दरबार में आने से मनुष्य के भीतर से अहंकार, ईष्र्या और प्रतिशोध जैसी नकारात्मक भावनाएं समाप्त हो जाती हैं और अद्भुत शांति मिलती है। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

Advertisement

Related Articles

Write a review