Popup Image
Advertisement

पेटीएम कर्मचारी बनकर 96 हजार की धोखाधड़ी

उज्जैन। उज्जैन जिले के खाचरौद थाना क्षेत्र में वृद्ध के साथ अज्ञात बदमाश ने पेटीएम कर्मचारी बनकर 96 हजार रुपए की धोखाधड़ी की और उस राशि को यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया। मामले में खाचरौद थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

खाचरौद पुलिस ने बताया कि आवेदक धर्मेंद्र जैन पिता रामचंद्र जैन (53) निवासी गणेश नगर, नागदा रोड किराना दुकान का संचालन करते हैं। उनके पास 5 जून को पेटीएम का कर्मचारी बनकर अज्ञात युवक पहुंचा और आवेदक धर्मेंद्र जैन के मोबाइल से ऑनलाइन लोन लेकर 96 हजार रुपए अलग-अलग खातों में यूपीआई से ट्रांसफर कर फ्रॉड किया। उन्होंने तत्काल खाचरौद थाने पहुंचकर शिकायत की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें