पेट्रोल और डीजल के लिए बनाया कंट्रोल रूम, 18 घंटे काम करेगा

उज्जैन। पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह फैलने के बाद पंपों पर लगी भीड़ के बाद प्रशासन जाग गया है। एडीएम ने 18 घंटे काम करने वाला पेट्रोल-डीजल कंट्रोल रूम स्थापित किया है। भू-अभिलेख कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम का टेलीफोन 0734-2513512 है और इसके प्रभारी भू-अभिलेख अधीक्षक माधवप्रसाद मोंगरे (9424697204) हैं। उनके साथ अधीक्षक भू-अभिलेख पूनम शेखावत (9669850185) की ड्यूटी भी रहेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
किस समय पर कौन रहेगा तैनात
सुबह 8 से दोप. 2 बजे
मनोज शुक्ला, तहसीलदार
9827277427
दोप. 2 से रात 8 बजे
नर्मदा प्रसाद निमारे- 8319946672
रात 8 से रात 2 बजे
पूनमसिंह बघेल- 7000366083
ऐसे काम करेगा कंट्रोल रूम
1- पेट्रोल-डीजल में कमी की सूचना रजिस्टर में नोट करेगा।
2- संबंधित अफसर को तत्काल कमी की सूचना देगा।
3- लापरवाही बरतने पर दंड मिलेगा।









