पोस्ट ऑफिस का हर घर तिरंगा अभियान, 60 हजार ध्वज वितरण का लक्ष्य….

25 रुपये में ले सकते हैं झंडा, ऑनलाइन ऑर्डर पर भी उपलब्ध

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन हर घर तिरंगा अभियान इस वर्ष भी 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। उज्जैन शहर के सभी घरों पर तिरंगा लहराने के लिए डाकघरों से राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया जा रहा है। यहां से निर्धारित मूल्य 25 रुपये में राष्ट्रीय ध्वज ले सकते हैं।

हर घर तिरंगा अभियान को घर-घर पहुंचाने के लिए डाकिया, जनप्रतिनिधि और शहर के कई सामाजिक संगठन प्रयास कर रहे हैं। जगह-जगह कैम्प लगाकर पोस्ट ऑफिस से तिरंगा लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। मुख्य डाकपोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर पवन उसारे ने बताया कि परिक्षेत्र के सभी पोस्ट ऑफिस में तरंगा वितरण के लिए अलग से काउंटर भी बना है। उज्जैन परिक्षेत्र में वितरण के लिए 60 हजार ध्वज मिले हैं।

advertisement

12 लोकल ऑफिस के अलावा छत्री चौक ऑफिस के क्षेत्र में आने वाले 20 गांवों के डाकघरों के अलावा अन्य उपडाक घरों से ध्वज का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों को सशुल्क ध्वज वितरण में सहयोग के लिए पत्र लिखे गए हंै। भारतीय डाक विभाग ने इसके लिए टोकन मनी मात्र 25 रुपये रखा है। इस पर जीएसटी नहीं लगाया जाएगा। ये तिरंगे पॉलिस्टर के बने हुए हैं।

20 x 30 इंच के ध्वज
20 इंच बाय 30 इंच के राष्ट्रीय ध्वज (बिना पोल वाले ध्वज) की बिक्री के लिए ई-पोस्टऑफिस पोर्टल पर आवश्यक प्रावधान किया गया है। प्रत्येक पोस्टमैन को भी यह झंडे जनता में बीच पहुंचाने के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। डाकघर भी लोगों के बीच अधिक से अधिक झंडा पहुंचाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।

advertisement

होम पेज पर ध्वज का चित्र
एनआईसी ई-पोस्टऑफिस पोर्टल के होम पेज पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का एक चित्र (आइकन) प्रदर्शित करने का प्रावधान किया गया है। इसे तिरंगे की ब्रिकी वाले फॉर्म के साथ हाइपरलिंक किया जाएगा। इस पर क्लिक करने के बाद इंडिया पोस्ट की वेबसाइट का लिंक खुलेगा।

फॉर्म खरीदते हुए यूजर्स को अपना नाम, पता और तिरंगे की संख्या भरना होगा। जिसके बाद पेमेंट मोड में जाकर तिरंगा खरीदा जा सकेगा। एक बार ऑर्डर प्लेस होने के बाद इसे कैंसिल नहीं किया जा सकेगा। आपका नजदीकी पोस्ट ऑफिस आपको समय से पहले तिरंगा डिलीवर कर देगा।

Related Articles

close