प्रेग्नेंसी में रख रही हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो इन बातों का रखें ख्याल

By AV NEWS

सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए कई उपवास करती हैं। आपके अक्सर करवाचौथ व्रत के बारे में सुना होगा। 18 सितंबर को आने वाला हरतालिका तीज व्रत भी पति के लिए ही रखा जाता है। सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज का पर्व बेहद खास होता है।

हरतालिका तीज का व्रत निराहार रखा जाता है। इसमें महिलाओं को बिना कुछ खाए-पिए ही पूरे दिन रहना होता है। हालांकि अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो आपको इस दौरान कुछ विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि निर्जला या निराहार व्रत प्रेग्नेंट महिलाओं और गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं को निर्जला व्रत रखने की भूल बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाएं अगर व्रत रखना चाहती हैं, तो फलाहार व्रत रख सकती हैं।

प्रेग्नेंट महिलाएं हरतालिका तीज में क्या खाएं?

1. नारियल पानी

अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो आपको हरतालिका तीज व्रत में नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो आपको पूरे दिन हाइड्रेट रखते हैं। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स आपको हेल्दी रखने में मदद करेंगे। आप दिनभर में 2-3 बार नारियल पानी पी सकती हैं। नारियल पानी पीने से आपको भूख कम लगेगी। आप एनर्जेटिक रहेंगी और बच्चे को भी पर्याप्त पोषण मिलेगा। इसके अलावा, आप नॉर्मल पानी, शरबत या जूस भी पीती रहें। इससे कमजोरी का अनुभव नहीं होगा।

2. फलों की स्मूदी

प्रेग्नेंसी के दौरान आपको भूलकर भी निर्जला व्रत नहीं रखना चाहिए। अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो व्रत के दौरान फलों की स्मूदी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। फलों की स्मूदी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। अगर आप फलों की स्मूदी पिएंगी, तो इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा। फलों की स्मूदी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। आप केला, सेब या अन्य किसी फल की स्मूदी बनाकर पी सकती हैं। कोशिश करें कि घर पर बनी स्मूदी का ही सेवन करें। फलों की स्मूदी से गर्भ में पल रहे बच्चों को भी पोषण मिल पाएगा।

3. फलों का करें सेवन

फल विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन सोर्स होते हैं। प्रेग्नेंसी में फलाहार व्रत रखना चाहिए, ताकि मां और गर्भ में पल रहा बच्चा, दोनों बिल्कुल हेल्दी रहे। अगर आप भी प्रेग्नेंसी में हरतालिका तीज व्रत रख रही हैं, तो फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। फलों का सेवन करने से आपको पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं। फलों में पानी की मात्रा भी अधिक होती है, जिससे आप हाइड्रेट भी रहेंगी। हरतालिका तीव व्रत में आप थोड़े-थोड़े अंतराल में फल का सेवन करती रहें। आप अपने पसंदीदा फलों का सेवन कर सकती हैं।

4. लस्सी या दूध

आप चाहें तो हरतालिका तीज व्रत में लस्सी या दूध का सेवन भी कर सकती हैं। आप दिन में एक बार दूध और लस्सी का सेवन कर सकती हैं। दूध और लस्सी पीने से आपको एनर्जी मिलेगी और व्रत की थकान दूर होगी। साथ ही, गर्भ में पल रहे बच्चे का भी विकास होता रहेगा। अगर आप प्रेग्नेंट हैं और हरतालिका तीज व्रत कर रही हैं, तो दूध या लस्सी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

प्रेग्नेंट महिलाओं को हरतालिका तीज व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

व्रत के दौरान आपको ज्यादा चीनी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

इस दौरान चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन करने से बचें। इससे आपको गैस और एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।

व्रत तोड़ने के बाद भी आपको हेल्दी चीजों का ही सेवन करना चाहिए।

व्रत तोड़ने के बाद ज्यादा मिर्च-मसालेदार खाने से परहेज करें।

आपको उस दिन फास्ट फूड या जंक फूड से भी बचना चाहिए।

Share This Article