Advertisement

प्रेम में बाधक बना पति तो प्रेमी के साथ साजिश रचकर मार डाला, दोनो गिरफ्तार

उन्हेल के पिपलियाडाबी में हुई किसान की हत्या का खुलासा

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उन्हेल के पिपलियाडाबी में दो दिन पहले हुई किसान की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पत्नी ने ही प्रेम में बाधा बन रहे पति की हत्या की सजिश रची थी। उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करवाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल पिपलियाडाबी के किसान भारतसिंह राजपूत की लाश उसके ही खेत में मिली थी। उसके सिर में गंभीर चोट थी और ब्लीडिंग होने से उसकी मौत हुई थी। पुलिस ने जब इस काम में मुखबिरों को लगाया तो पता चला कि भारत की पत्नी सोनाकंवर के रिश्ते के देवर जितेंद्रसिंह से संबंध थे। भारत इसे लेकर विरोध जताता था और यह बात दोनों प्रेमियों को नागवार गुजरती थी।

Advertisement

भारत जमीन भी बेचना चाहता था। 29 मई की रात 10 बजे जितेंद्र ने भारत को शराब पिलाने का झांसा दिया और खेत पर ले गया। यहां सिर पर पत्थर मारकर उसने जितेंद्र की हत्या कर दी। सोनाकंवर को यह बात मालूम थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो दोनों ज्यादा देर तक झूठ पर टिक नहीं सके और उन्होंने अपराध कबूल कर लिया।

शराब की आदत ने ली जान
भारतसिंह शराब का आदी था। उसकी इस आदत से सोनाकंवर परेशान थी। जिसके कारण वह जितेंद्र की तरफ आकर्षित हो गई थी। दोनों के बीच 5 साल से प्रेम-संबंध था। भारत की शराब की कमजोरी का फायदा जितेंद्र ने उठाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें