Popup Image
Advertisement

प्लेटफॉर्म नंबर 8 से महिला के गले से 8 ग्राम सोने की चेन चोरी

दाहोद जाने के लिए खड़ी थी तभी भीड़ का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम

Advertisement

उज्जैन आने पर दर्ज करवाई एफआईआर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ट्रेनों में हो रही चोरी की घटनाओं के बाद अब प्लेटफॉर्म पर भी चोर यात्रियों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामले में प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर दाहोद जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही महिला यात्री के गले से 72 हजार कीमत की सोने की चेन चोरी हो गई। शुक्रवार को उज्जैन पहुंचने पर उन्होंने जीआरपी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Advertisement

जीआरपी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 3 जून की है। उज्जैन की रहने वाली सारिका पति संजय सोनी प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर ट्रेन नंबर 22944 इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एस 5 कोच के गेट के सामने खड़ी थीं। इस दौरान पैसेंजरों की काफी भीड़ थी। अज्ञात चोर ने इसी मौके का फायदा उठाया और सारिका सोनी के गले से सोने की चेन चोरी कर रफूचक्कर हो गया।

जब उन्हें पता चला तो उनके होश उड़ गए। चेन दो साल पुरानी थी और 8 ग्राम वजनी थी जिसकी कीमत 72 हजार रुपए बताई गई है। शुक्रवार को सारिका सोनी दाहोद से उज्जैन पहुंचीं और जीआरपी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। सूत्रों के मुताबिक प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर जहां वारदात हुई वहां कैमरे नहीं हैं जिससे बदमाश का पता नहीं चल सका है। फिलहाल तलाश जारी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें