फिटनेस के लिए सुबह 5 बजे उठकर एक्सरसाइज और रनिंग जारी…..

By AV NEWS

अब कलेक्टर सिंह नहीं चलाते साइकिल, क्योंकि…

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन रोज सुबह साइकिल चलाकर घूमने जाने वाले कलेक्टर निराजकुमार सिंह ने अब साइकिल चलाना छोड़ दी है। वे अब भी सुबह जल्दी उठकर रनिंग और एक्सरसाइज करते हैं। साइकिल चलाना क्यों छोड़ा, इसका राज, उन्होंने ‘अक्षरविश्व’ से साझा किया। मस्तक पर हल्का तिलक और शांत, सौम्य व्यक्तिव के कलेक्टर सिंह को देखकर हर कोई अंदाज नहीं लगा सकता कि वे अपनी फिटनेस के लिए रोज सुबह 5 बजे उठ जाते हैं।

अक्षरविश्व से मुलाकात में सिंह ने बताया वे जब दमोह में कलेक्टर थे, तब साइकिल चलाते थे और कभी निरीक्षण करता तो उसकी खबरें प्रकाशित होने से वे असहज महसूस करते थे। वे पब्लिसिटी से दूर रहकर काम करना ज्यादा पसंद करते हैं। फिटनेस के लिए आज भी सुबह उठकर करीब पांच किलोमीटर रनिंग करते हैं। उन्होंने कहा जीवन में फिट रहना जरूरी है। टाइम मैनेजमेंट पर उनका फोकस ज्यादा रहता है। गर्मी के दिनों में जल्दी उठते हैं। उन्होंने कहा इससे टाइम मैनेजमेंट बेहतर रहता है।

सुबह और शाम दो घंटे मिलने के तय

कलेक्टर सिंह का टाइम मैनेजमेंट ऐसा है कि सारे काम वे बिना किसी टेंशन के करते हैं। दफ्तर में सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे वे जिला अधिकारियों से मिलते हैं। इस समय में अधिकारी अपनी जरूरी फाइलों पर चर्चा कर निर्णय करा सकते हैं।

वीआर से किए महाकाल दर्शन

कलेक्टर सिंह सुबह 8 बजे सबसे पहले महाकाल दर्शन करने जाते हैं और व्यवस्था का निरीक्षण भी करते हैं। शुक्रवार को उन्होंने वीआर से दर्शन किए। उन्होंने इससे दर्शन करने में अच्छी अनुभूति हुई। आम दर्शनार्थियों की व्यवस्था का भी से जायजा ले रहे हैं। महाकाल दर्शन की बेहतर व्यवस्था लागू करने पर भी वे काम कर रहे हैं।

कोठी रोड पर लगाई दौड़…

कलेक्टर सिंह कोठी रोड पर भी सुबह सवेरे दौड़ लगा चुके हैं। रोड की व्यवस्थाओं को भी और बेहतर कर इसे सैर करने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाना चाहते हैं।

Share This Article