Advertisement

बंगाल-असम सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा

चुनाव आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है. इस घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है.मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीख़ों के बारे में बताया.

Advertisement

असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं तमिलनाडु में भी एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा.वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा.

इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल और 23 अप्रैल को उपचुनाव होंगे.गोवा की पोंडा, कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे साउथ सीट, नगालैंड की कोरिडांग और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर उपचुनाव के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग होगी.

Advertisement

जबकि गुजरात की उमरेठ और महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.सभी राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए मतदान और उपचुनावों के वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें