Advertisement

बर्फीली हवाओं से फिर लौटी ठंड, पारा 4 डिग्री तक लुढ़का

उज्जैन। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मालवांचल पर भी पड़ा है। दो दिन से लगातार तापमान में कमी आ रही है। रात का तापमान १२ डिग्री से घटकर 8.8 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 जनवरी तक तापमान में और कमी आ सकती हैं।

Advertisement

शनिवार को दिनभर 6 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रही। इससे दिन का तापमान 22.6 डिग्री पर पहुंच गया। बीती रात का तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। दो दिन में रात के तापमान में 4 डिग्री की कमी आई है। वहीं दिन का तापमान में भी लगातार कम हो रहा है। इससे ठंड का असर बढ़ गया है।

शनिवार को दिनभर सर्द हवाएं चलने से लोगों ने गरम कपड़ों के साथ ही दिनभर धूप में ही बिताया। सुबह-शाम अलाव भी जलाए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बादल भी छंट गए हैं। इस कारण अगले तीन दिन के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 17 और 18 को भी तापमान कम रहेगा।
एक सप्ताह मेें इस तरह रही पारे की गति
08 जनवरी 26.2    9.0
09 जनवरी 27.0    6.5
10 जनवरी 28.0    7.0
11 जनवरी 26.0    8.0
12 जनवरी 26.2    10.2
13 जनवरी 24.0    12.5
14 जनवरी 22.6    9.0
15 जनवरी —-      8.8

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें