बस से गिरने पर कंडक्टर की मौत

उज्जैन। उज्जैन से खाचरौद के बीच चलने वाली बस का कंडक्टर उन्हेल रोड़ पर चलती बस से गिरकर घायल हुआ। उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सोहन चौहान पिता राधाकिशन 32 वर्ष निवासी पीपलू बडऩगर बीके यादव की बस पर कंडक्टर था।

Advertisement
5 दिसंबर को उन्हेल रोड़ पर चलती बस से गिरकर घायल हो गया था। परिजनों ने उसे प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां बीती रात सोहन की मृत्यु हो गई। माधव नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।
Advertisement









