Popup Image
Advertisement

बाइक भिडंत में दो घायल, चार दिन बाद एक की मौत

बाइक भिडंत में दो घायल, चार दिन बाद एक की मौत

Advertisement

उज्जैन। चिंतामण थाना क्षेत्र में हासामपुरा रोड़ पर दो बाइक सवारों के बीच बुधवार शाम आमने सामने की भिडंत हो गई थी। आज सुबह उपचार के दौरान हादसे में घाय एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के मामले में पुलिस ने दोनों बाइक सवारों के खिलाफ क्रॉस कायमी की है। एक युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने बताया बुधवार शाम रईस पिता इस्माइल पटेल और प्रवीण शर्मा निवासी कांकरिया चिराखान की बाइक के बीच हासामपुरा-लैकोड़ा के बीच आमने-सामने की भिडंत हो गई थी। घटना में दोनों को चोंट आई थी लेकिन इस्माइल का खून ज्यादा बह गया था। पुलिस ने दोंनों बाइक सवारों के खिलाफ क्रॉस कायमी की थी। हादसे के चार दिन बाद रविवार सुबह करीब ६ बजे रईस पटेल क ी मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर मर्ग कायम किया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Advertisement

ई-रिक्शा पलटी, ड्राइवर घायल

आगर रोड़ से ढ़ांचाभवन जाने वाले मार्ग पर स्पीड ब्रेकर पर संतुलनब बिगडऩे से ईरिक् शा पलट गई। हादसे में चालक को चोंट आई है रात 12 बजे हुई इस घटना के बाद करीब डेढ़ बजे घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार बहादुर गंज का रहने वाला ई रिक्शा चालक सुनील पिता ईश्वर सिंह पंवार ढांचा भवन में सवारी छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान ढांचाभवन के जैन मंदिर के समीप ई रिक् शा अंसतुलित होकर पलट गया। सुनील के पैर में फ्रै क्चर आया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें