ब्रिटेन के अगले PM होंगे ऋषि सुनक

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। सोमवार को कंजर्वेटिव पार्टी के संसदीय दल ने सुनक को नेता चुना। उन्हें चुनौती देने वाली पेनी मॉरडॉन्ट ने नाम वापस ले लिया। इसके पहले पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी नाम वापस ले लिया था। सुनक को करीब 200 सांसदों का समर्थन मिला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग चार्ल्स आज रात सेंड्रिंगहम से लंदन लौट रहे हैं। लिज ट्रस आज रात ही उन्हें इस्तीफा सौंपेंगी। इसके कुछ देर बाद किंग चार्ल्स सुनक को PM का अपॉइंटमेंट लेटर सौंपेंगे। 28 अक्टूबर को सुनक प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद 29 अक्टूबर को कैबिनेट का ऐलान किया जाएगा.
Advertisement









