Advertisement

गाड़ी अड्डा पर फोड़े ऑटो रिक्शा के कांच, 3 बदमाशों की करतूत

उज्जैन। आगर रोड पर गाड़ी अड्डा चौराहे पर तीन बदमाशों ने एक ऑटो रिक्शा के कांच फोड़ दिए, और ड्राइवर के साथ मारपीट की। उन्होंने ड्राइवर को धमकाया कि रेलवे स्टेशन स्टैंड पर आगे से रिक्शा खड़ी की तो जान से मार देंगे।

Advertisement

नगरकोट माता मंदिर क्षेत्र के 32 साल के धर्मेंद्र रायकवार ने बताया वह ऑटो रिक्शा चलाता है। वह रिक्शा लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान गाडी अड्डा चौराहे पर मोटरसाइकिल से आए अंकित बाथम, गोलू व एक अन्य ने उसे रोका और लोहे के पाइप से रिक्शा का कांच फोड़ दिया और उसके साथ मारपीटी की। धर्मेंद्र के मुताबिक आरोपी उस पर रेलवे स्टेशन स्टैंड पर रिक्शा नहीं खड़ा करने का दबाव बना रहे थे। कोतवाली पुलिस ने नामजद प्रकरण दर्ज किया है।

ढाबे पर भी तोडफ़ोड़
कानीपुरा रोड़ स्थित लक्की दरबार ढाबे पर भी तोडफ़ोड़ की वारदात हुई। उंडासा निवासी ढाबा संचालक जितेंद्र पंवार ने बताया कि रोहित, राहुल और उनके साथियों ने ढाबे पर तोडफ़ोड व मारपीट की। चिमनगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें