Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा की सभा सामाजिक न्याय परिसर में, दो स्थानों पर विश्राम

उज्जैन। भारत जोड़ों यात्रा आगमन 24-25 नवंबर को संभावित है। इस अवसर पर राहुल गांधी की सभा भी होगी। यात्रा और सभा के लिए कांग्रेस की सक्रियता तेज हो गई है।

Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा के तहत उज्जैन पहुंचने पर राहुल गांधी व उनकी टीम इंदौर रोड के तपोभूमि में रात्रि विश्राम करेगी और उज्जैन से रवानगी के दौरान रात्रि विश्राम आगर रोड के सुरासा में रहेगा। राहुल गांधी की जनसभा सामाजिक न्याय परिसर में होगी। शनिवार को सेवा दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र जोशी, यात्रा के प्रदेश प्रभारी पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, जिले की प्रभारी शोभा ओझा ने उज्जैन प्रारंभिक तौर पर निर्धारित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सांवेर से निकलकर यात्रा के उज्जैन पहुंचने से पहले रात्रि विश्राम रहेगा। अगले दिन सुबह राहुल गांधी महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। इसके बाद सामाजिक न्याय परिसर में सभा होगी। आगर रोड पर ग्राम सुरासा में रात्रि विश्राम रहेगा। अगले दिन सुबह नजरपुर में यात्रा कुछ देर के लिए रुकेगी। नजरपुर में दोपहर का भोजन व विश्राम रहेगा। इसके बाद यात्रा आगर की तरफ आगे बढ़ेगी।

Advertisement

कार्यकर्ता उत्साहित… प्रदेश कांग्रेस की ओर से यात्रा का कार्य देख रहे चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि यात्रा को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। राहुल गांधी के साथ यात्रा करने के लिए अभी तक साढ़े छह हजार कार्यकर्ता पंजीयन करा चुके हैं। प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता यात्रा में सम्मिलित होंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें