भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन रहेंगी उज्जैन जिले में

By AV NEWS

राहुल गांधी का आगमन, जनसभा एक दिसंबर को

उज्जैन।भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश के बाद तीन दिन का ब्रेक रहेगा। यात्रा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इसके चलते प्रारंभिक तौर सामने आए शेड्यूल के अनुसार राहुल गांधी का उज्जैन प्रवेश एक 1 दिसंबर को होगा। इसी दिन समाजिक न्याय परिसर में जनसभा होगी। भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन उज्जैन जिले में रहेंगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में आ जाएगी। मध्यप्रदेश में बुरहानपुर से यात्रा की शुरुआत 23 नवंबर से होगी। छह जिलों में करीब 399 किलोमीटर का सफर तय करेगी। 5 दिसंबर को यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

राहुल गांधी के गुजरात चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के कारण यात्रा कार्यक्रम में कुछ बदलाव हो गया है। तारीखों में बदलाव के चलते अब यात्रा एक 1 दिसंबर को उज्जैन में पहुंचेगी। खास बात यह है कि इसके बाद इंदौर आने पर 29 नवंबर को एक दिन का ब्रेक रहेगा। 30 नवंबर को यात्रा बड़ा गणपति चौराहे से शुरू होगी। नाइट स्टे- सांवेर में होगा। 1 दिसंबर को सुबह यात्रा सांवेर से उज्जैन के लिए रवाना होगी।

यात्रा के दिन पर एक नजर

20 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मप्र में प्रवेश करेगी।

21 और 22 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा का ब्रेक रहेगा।

23, 24 नवंबर बुरहानपुर।

25 नवंबर खंडवा।

26 नवंबर खरगोन।

27 नवंबर मोटक्का गांव (खंडवा)।

28 नवंबर महू, राऊ (इंदौर) नाइट स्टे- खालसा स्टेडियम, इंदौर।

29 नवंबर को यात्रा का ब्रेक रहेगा।

30 नवं. शुरुआत – सुबह 6 बजे बड़ा गणपति चौराहा इंदौर, शाम ब्रेक 7 बजे तराना गांव, नाइट स्टे सांवेर।

निनोरा में आगमन सुबह 10 बजे होगा

1 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत – सुबह 6 बजे कैंप साइड सांवेर से होगी। सुबह ब्रेक – 10 बजे यथार्थ फ्यूचरिस्टिक एकेडमी, निनोरा, शाम – 4 बजे जनसभा सामाजिक न्याय परिसर, नाइट स्टे श्री गुरु संदीपनी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट उज्जैन।

2 दिसंबर शुरुआत – सुबह 6 बजे मेडिकल कॉलेज, ब्रेक – 10 बजे नजरपुर गांव, शाम शुरुआत 4 बजे बस स्टैंड घट्टिया शाम ब्रेक – घोसला फाटा, रुपाखेड़ी, नाइट स्टे – स्काईलार्क प्रोटीन फैक्टरी परिसर, जहांनारा गांव,

3 दिसंबर शुरुआत – 6 बजे कैंप साइट, सुबह ब्रेक – 10 बजे सुमराखेड़ी, तनोडिय़ा गांव के पास। शाम की शुरुआत – 4 बजे यात्रा यहीं से शुरू होगी।

चुनिंदा प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करेंगे

भारत जोड़ो यात्रा के निनोरा ब्रेक में भोजन के दौरान या भोजन के बाद राहुल गांधी चुनिंदा प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करेंगे। कांग्रेस की उज्जैन जिले की प्रभारी शोभा ओझा और कांग्रेस नेता सोनू शर्मा निनोरा के मुताबिक यथार्थ फ्यूचरिस्टिक एकेडमी में राहुल गांधी से मिलने वाले संगठन या लोगों के संबंध में अभी कुछ तय नहीं किया गया है। इसका फैसला प्रदेश कांग्रेस कमेटी और टीम राहुल करेगी। प्रारंभिक शेड्यूल के अनुसार राहुल गांधी निनोरा से महाकाल मंदिर और फिर महाकाल मंदिर से सभा स्थल तक सामाजिक न्याय परिसर वाहन में सवार होकर आएंगे। कांग्रेस का प्रयास है कि राहुल गांधी शहर के कुछ हिस्से में पद यात्रा करें।

Share This Article