भारत जोड़ो यात्रा: नगर भ्रमण के मार्ग पर मंथन

रूट पर दिल्ली से लगेगी मोहर राहुल गांधी की टीम ने किया दौरा

उज्जैन। भारत जोड़ो यात्रा के साथ राहुल गांधी का उज्जैन आगमन 30 नवंबर संभावित है। यात्रा को लेकर गतिविधियां चल रहीं है। इसे लेकर गांधी की टीम ने शहर का दौरा किया हैंं। टीम के सामने यात्रा के शहर भ्रमण का प्रारंभिक मार्ग रखा गया है। नगर में यात्रा के रुट पर दिल्ली से मोहर लगेगी।
भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र से होते हुए 20 नवंबर को मप्र में प्रवेश करेगी। प्रदेश में ये यात्रा करीब 13 दिन रहेगी। संभावना है कि यात्रा का उज्जैन आगमन 26 नवंबर को होगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मप्र यात्रा के तहत को लेकर पार्टी में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। ऐसे में अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की यहां सक्रियता बढ़ गई है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को राहुल गांधी निज सहायक एवं सुरक्षा सलाहकार के.बी बैजू एवं सुशांत मिश्रा इंदौर पहुंचे और भारत जोड़ो यात्रा के विभिन्न मार्गों,विश्राम स्थल और जनसभ स्थल सामाजिक न्याय परिसर का दौरा किया। इसके साथ ही अलग-अलग नेताओं से चर्चा की। राहुल गांधी के उज्जैन आगमन के दौरान महाकाल मंदिर में दर्शन पूजन के साथ कांग्रेस और उनकी टीम द्वारा चुनिंदा गणमान्य नागरिकों से भी चर्चा करेंगे। इसके लिए कांग्रेस कमेटी विचार विमर्श कर नाम तय करने में जुटी हुई है।
शहर के अधिक से अधिक रहवासी क्षेत्रों में लाने का प्रयास…
कांग्रेस की कोशिश है कि शहर में यात्रा अधिक से अधिक रहवासी क्षेत्र से निकले,ताकि राहुल गांधी उज्जैन में अधिकत्तर समय आमजन के बीच रहें। इसे ध्यान में रखकर यात्रा के नगर भ्रमण का प्रारंभिक प्लान तैयार किया है। इसे राहुल गांधी की टीम के सामने रखा गया है। इसे सभी पक्षों का अध्ययन कर दिल्ली से फायनल किया जाएगा।
निनौरा में दोपहर का भोजन-विश्राम
जानकारी के अनुसार 30 नवंबर को सांवेर से निकल कर यात्रा इंदौर रोड स्थित यथार्थ स्कूल निनौरा पहुंचेगी। दोपहर के भोजन के बाद यात्रा उज्जैन शहर के लिए रवाना होगी। प्रयास किए जा रहा है कि राहुल को जनता के बीच अधिक से अधिक रखा जाए। इसके लिए शहर भ्रमण का रुट ही कुछ ऐसा तैयार किया है।
यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीयन:
भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश में करीब 13 दिन रहेगी। 13 दिन तक राहुल गांधी के साथ चलने के लिए 3 हजार लोगों ने पंजीयन करवाए हैं। जबकि पार्टी-संगठन की गाइड लाइन से प्रदेश के 100 पदयात्री ही राहुल के साथ चलेंगे। ऐसे में अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) इन 3 हजार में से 100 प्रदेश पदयात्रियों का चयन करेगी। मप्र आ रही यात्रा में शामिल होने के इच्छुकों द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीयन किए जा रहे हैं।
यात्रा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को निर्धारित नियमों का पालन करने के साथ-साथ ड्रेस कोड में रहना होगा। राहुल के 125 सहयात्रियों के अलावा पंजीयन के द्वारा यात्रा में शामिल लोग केवल प्रदेश के कार्यक्रम में शामिल होंगे









