Advertisement

भारत तेल खरीदने के लिए आजाद : रूस

मॉस्को, एजेेंसी। रूस ने कहा कि भारत किसी भी देश से क्रूड ऑयल खरीदने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है। रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस कभी भी भारत का एकमात्र ऊर्जा साझेदार नहीं रहा है और आपूर्ति में बदलाव को असामान्य या गलत नहीं माना जा सकता। पेस्कोव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मॉस्को को भारत की ओर से रूसी तेल खरीदारी समाप्त करने के बारे में कोई आधिकारिक संदेश नहीं मिला है। उन्होंने एक दिन पहले भी यही बात दोहराई थी कि नई दिल्ली से ऐसा कोई संकेत नहीं आया है।

Advertisement

ट्रम्प का दावा- भारत रूसी तेल खरीदना बंद करेगा- पेस्कोव का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि भारत ने अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील के तहत रूस से तेल खरीदनी रोकने पर सहमति जताई है। इसके बाद ही अमेरिका ने टैरिफ में बदलाव किया है।

रूसी प्रवक्ता बोलीं तेल खरीदी दोनों देशों के लिए फायदेमंद है

Advertisement

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने रूस और भारत के बीच हाइड्रोकार्बन व्यापार जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा भारत की रूसी हाइड्रोकार्बन की खरीद दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद है। यह वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनाए रखने में मदद करती है। हम अपने भारतीय साझेदारों के साथ निकट सहयोग जारी रखने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें