भारत ने चीन की बढ़ाईं धडक़नें, लद्दाख में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग

जम्मू। लद्दाख के कारगिल में शिंकुन ला सुरंग परियोजना पर काम शुरू होगा। शुक्रवार को कारगिल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने सुरंग बनाने के लिए पहला विस्फोट किया। इस परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग शामिल है।
Advertisement
इसका निर्माण निमू-पदुम-दारचा रोड पर लगभग 15,800 फुट की ऊंचाई पर किया जाएगा। इससे लेह का हर मौसम में संपर्क स्थापित होगा।
यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। पीएमओ के अनुसार, शिंकुन ला सुरंग न केवल हमारे सशस्त्र बलों और उपकरणों की तेज और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगी, बल्कि लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी।
Advertisement
Advertisement









