भारत में 3.92 लाख नए केस 3 लाख से ज्यादा ठीक भी हुए

पहली बार एक दिन में 3 लाख से ज्यादा रिकवरी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नईदिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का प्रकोप कितना अधिक है इसका अंदाजा लगाना है तो इन ताजा आंकड़ों को देख सकते हैं। शनिवार को दुनिया के टॉप-50 संक्रमित देशों में मिलाकर 3.91 लाख लोग संक्रमित पाए गए, जबकि अकेले भारत में 3 लाख 92 हजार 459 मरीजों की पहचान हुई। मतलब 50 देशों के टोटल केस से भी एक हजार ज्यादा मरीज भारत में मिले।
पिछले 24 घंटे में 2 राहत की खबरें भी आईं। पहली ये कि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को संक्रमितों की संख्या में 9555 की कमी देखी गई। शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 4 लाख 2 हजार 14 लोग संक्रमित पाए गए थे, जो शनिवार को घटकर 3 लाख 92 हजार 459 पर पहुंच गया। दूसरी ओर पिछले 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं। यहां 3,684 मरीजों ने दम तोड़ दिया। ब्राजील में मरने वालों की संख्या 2,278 रही। तीसरे नंबर पर अमेरिका रहा। यहां शनिवार को 661 लोगों ने जान गंवाई।
यह राहत… संक्रमितों की संख्या में ९५५५ की कमी देखी गई
शनिवार का दिन रिकवरी के मामले में काफी अच्छा रहा। पहली बार एक दिन के अंदर 3 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए। इस दौरान रिकवर होने वालों की संख्या 3 लाख 8 हजार 522 रही। अब तक दुनिया के किसी देश में एक साथ इतने मरीज रिकवर नहीं हुए हैं। शुक्रवार 2.99लाख लोग ठीक हुए थे।
मध्यप्रदेश :
राज्य में शनिवार को 12,379 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14,562 लोग ठीक हुए और 102 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 75 हजार 706 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जबकि 5,718 लोगों की मौत हो चुकी है।