Advertisement

भीड़ ने चोरी करने आये 2 कंजरों को पीटा : एक की मौत, 1 गंभीर

खाचरौद के आक्यांजागीर की घटना…

Advertisement

उज्जैन।खाचरौद के आक्यांजागीर में बीती रात ग्रामीणों की भीड़ ने चोरी करने आये तीन कंजरों में से दो की जमकर पिटाई कर दी जिसमें एक कंजर की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है जबकि तीसरा भागने में सफल हो गया।

आक्यांजागीर चौकी प्रभारी नितेश दास ने बताया कि घटना रात 3.30 बजे के करीब की है। झालावाड़ा राजस्थान तरफ से तीन कंजर रात में भेड़ें चोरी करने के इरादे से गांव में घुसे थे। ग्रामीणों की नींद खुली और कंजरों को घेराबंदी कर पकड़ा।

Advertisement

इस दौरान एक कंजर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला जबकि दो ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गये जिन्हें भीड़ ने जमकर पीट दिया। इसमें एक कंजर की मृत्यु हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल है जिसे खाचरौद अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया। फिलहाल कंजरों के नाम व पते की जानकारी नहीं मिल पाई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें