Advertisement

भीषण सड़क हादसा:4 की मौत 19 घायल

इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस ने दूसरी बस से टकराई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मां और दो बच्चों सहित चार की मौत

इंदौर से अहमदाबाद जा रही बस ने यात्रियों से भरी दूसरी खड़ी बस को टक्कर मार दी। इससे खड़ी बस में बैठे चार यात्रियों की मौत हो गई। हादसा सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात तीन से चार बजे के बीच गोधरा तालुका में दाहोद राजमार्ग के पास गढ़चुंदडी गांव में हुआ।

Advertisement

बस में सवार मां, उसके दो बच्चे और क्लीनर की मौत हो गई। मृतक महिला का ढाई साल का बेटा गंभीर घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए वडोदरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजगढ़ से राजकोट जा रही अलखधणी ट्रेवल्स की बस पंच होने के कारण हाईवे पर सड़क पर खड़ी थी और बस का टायर बदलने की कवायद की जा रही थी। इसी सड़क से गुजर रही इंदौर से अहमदाबाद जाने वाली गजराज ट्रेवल्स की बस के ड्राइवर ने स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया और सड़क पर खड़ी बस से टकरा गई। इससे बस किनारे गड्ढे में उतरते ही उसमें बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

Advertisement

हादसा पंचमहल जिले के मुख्यालय गोधरा-दाहोद राजमार्ग पर गढ़चुंदडी गांव में परवाडी चौकड़ी के पास तड़के तीन से चार बजे के बीच हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रशासनिक अधिकारी भी गोधरा सिविल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस के अनुसार 4 मृतकों में एक महिला, उसके दो बच्चे और एक क्लीनर शामिल हैं। महिला का नाम महिला पपीता बाई गुंडिया उम्र 30 साल निवासी धार, उसका बेटा प्रेम पिता मनोहर गुंडिया उम्र 6 साल, बेटी मुस्कान मनोहर गुंडिया उम्र 9 साल है। हादसे में राजगढ़ से राजकोट जा रही बस के क्लीनर राकेश भादू उम्र 25 साल निवासी जोधपुरी की मौत हुई है।

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक हादसे में मृतक पपीता बाई का ढाई साल का बेटा और एक यात्री गंभीर घायल हुए हैं। दोनों को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि ज्योतिबेन, उमंगभाई, ज्ञानशीबेन प्रकाशभाई, अनिताबेन, सूर्यांशभाई, कृष, शुभ शर्मा, समृद्धि शर्मा, करण सिंह पारगी, प्रकाशभाई, अंकित सिंह, रघुभाई, रमेशभाई सहित 19 यात्रियों को भी चोटें आई हैं। इन्हें गोधरा के सिविल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Write a review