Advertisement

मंडी में किसान व व्यापारी के बीच विवाद, मारपीट भी

उज्जैन। कृषि उपज मंडी में नीलामी के बाद क्वालिटी और कीमत की बात को लेकर किसान व व्यापारी के बीच विवाद हो गया। विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। जानकारी मिलने पर अन्य व्यापारी भी कृषि उपज मंडी के कार्यालय पर पहुंच गये। बाद में पुलिस व मंडी के अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संबंधित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

बता दें कि कृषि उपज मंडी समिति के कार्यालय में मंगलवार को सोयाबीन बेचने आए ग्राम जवासिया निवासी किसान महेंद्र सिंह ने अपनी सोयाबीन का सौदा आरबी इंडस्ट्रीज के व्यापारी अभिषेक जैन के साथ किया था। जब सोयाबीन का तौल गोडाउन पर हुआ, तो व्यापारी को सोयाबीन की क्वालिटी में अंतर दिखाई दिया।

उक्त घटनाक्रम मंडी समिति तक पहुंचा। इसके बाद फिर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मंडी समिति के कार्यालय में व्यापारी और उसके स्टाफ के साथ किसान महेंद्र सिंह के बीच पहले झूमाझटकी हुई, फिर मारपीट भी हुई । पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामले में संबंधित व्यापारी के शिकायती आवेदन पर चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। बुधवार को कृषि उपज मंडी में कृषि जिंसो का निलामी कार्य यथावत चालू रहा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें