Advertisement

मंत्री, सांसद, विधायक ने बदली डीपी तो नगर अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी पर मुख्यमंत्री की अपील का असर नहीं

‘महाकाल लोक’ के लिए एक आह्वान, चल पड़ा अभियान…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मंत्री, सांसद, विधायक ने बदली डीपी तो नगर अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी पर मुख्यमंत्री की अपील का असर नहीं

राष्ट्रवादी सामान्य जनचेतना विकास समिति की होना है 3 दिन में 3 प्रस्तुतियां लेकिन इनके निदेशक कपिल यार्दे ने ही चेंज नहीं की सोशल मीडिया पर डीपी…

Advertisement

उज्जैन।मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान महाकाल लोक लोकार्पण के जरिए पूरी लगन से भगवान महाकाल की भक्ति में लीन हो गए है। पूरे आयोजन की मानिटरिंग करने के साथ कार्यक्रम को लोकोत्सव बनाने में जुटे हुए है। बता दें कि 9 दिन पहले 27 सितंबर को उज्जैन में शिवराज कैबिनेट की मीटिंग बाबा महाकाल की अध्यक्षता में हुई थी। बैठक में मुख्य सीट पर बाबा महाकाल की तस्वीर को आसीन किया गया।

आसपास सीएम शिवराज और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य बैठे थे। सीएम ने कैबिनेट की बैठक के पहले खुद कहा- महाकाल महाराज से सबके कल्याण की कामना करता हूं। महाकाल महाराज यहां के राजा हैं, हम लोग सेवक हैं। सेवक के नाते हम लोग महाकाल महाराज से प्रार्थना कर रहे हैं।

Advertisement

इसका एक उदाहरण भी देखने को मिला। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डीपी और बैनर फोटो बदल दिए। डीपी की जगह ‘महाकाल लोक’ का लोगो और बैनर पर महाकाल की फोटो लगाई। उन्होंने सभी से श्री महाकाल लोक की डीपी-बैनर लगाने का आह्वान किया।

इसके बाद होड़ सी लग गई। सीएम ने लिखा- 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री महाकाल महाराज को श्री महाकाल लोक अर्पित करेंगे। आइए, इस उत्सव के सहभागी बनें और अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की डीपी व बैनर पर श्रद्धा भाव से श्री महाकालेश्वर की वंदना करें। चंद मिनटों में सैकड़ों लोगों ने अपनी डीपी और बैनर बदल लिए। इनमें मंत्री, विधायक और भाजपा नेता भी शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं भाजपा के नगर अध्यक्ष जोशी

पांच साल से भाजपा नगर अध्यिक्ष के पद पर काबिज विवेक जोशी सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव नजर नहीं आते है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जोशी का फेसबुक अकाउंट कई मर्तबा सर्च करने के बाद भी नहीं मिला। व्हाटसऐप की डीपी पर जोशी का फोटो हैं।

कई नेताओं पर सीएम की अपील का असर नहीं…

इधर उज्जैन के कई नेता है,जिन तक शायद सीएम की अपील ही नहीं पहुंची है। तभी उनकी सोशल मीडिया की डीपी सीएम की अपील के 24 घंटे बाद भी नहीं बदली हैं। शुक्रवार सुबह तक भाजपा के नेता श्याम बंसल, सचिन सक्सेना के साथ महाकाल लोक लोकार्पण में महानाट्य के साथ ही चार प्रस्तुति देने वाले कपिल यार्दे (राष्ट्रवादी सामान्य जनचेतना विकास समिति) ने अपनी डीपी नहीं बदली है।

जिन नेताओं ने शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे तक अपनी डीपी नहीं बदली है उनकी फेसबुक प्रोफाइल और व्हाट्सएप डीपी के स्क्रीन शॉट अक्षर विश्व के पास उपलब्ध है।

वही उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय, पूर्व मंत्री पारस जैन, सांसद अनिल फिरोजिया, अनिल जैन कालूहेडा ने डीपी और बैनर चेंज कर दिए हैं।

Related Articles

Write a review