मंदिर पर ध्वजारोहण, किया शिलान्यास

उज्जैन। राणा राजपूत समाज की धर्मशाला में विराजमान अति प्राचीन श्री विजय हनुमान मंदिर का शिखर कलश स्थापना, ध्वजारोहण कर मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने शिलान्यास किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
समाज के अध्यक्ष अम्बाशंकर गेहलोत एवं सचिव ललित कुमार गेहलोत ने बताया कि श्री विजय हनुमान की मूर्ति लगभग 200 से 300 वर्ष पुरानी है। समाज द्वारा 2 वर्षों से मंदिर जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा था जो कि पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र छोटे बच्चे बने राम सीता रहे।
Advertisement









