Advertisement

मकान में चोरी करने वाला बदमाश पकड़ाया

6 मोबाइल और चांदी का कंदोरा बरामद

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:अंबर कालोनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को नीलगंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के मोबाइल और चांदी का कंदोरा बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि भारत पिता सीताराम मुवाले 30 वर्ष निवासी भागीरथपुरा इंदौर के ससुराल अंबर कालोनी स्थित मकान में छत के रास्ते घुसकर 10 दिसंबर की रात 2.30 से 6 बजे के बीच अज्ञात बदमाश ने 5 मोबाइल व चांदी का कमरबंद कंदोरा चोरी कर लिया था।

Advertisement

मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बदमाश की तलाश शुरू की गई और कल मुखबिर की सूचना पर मनीष पिता संतोष यादव निवासी मूसाखेड़ी इंदौर को हरिफाटक ब्रिज पार्किंग से गिरफ्तार कर उसके पास से 6 मोबाइल व एक चांदी का कंदोरा बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मनीष यादव के थाने में ही पूर्व से चोरी के 3 अपराध पंजीबद्ध हैं। उससे अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

बसंत विहार में चोरी

Advertisement

इधर बसंत विहार कालोनी में रहने वाले रिटायर जज के घर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। नानाखेड़ा पुलिस ने बताया कि रिटायर जज कैलाशचंद्र शर्मा पिता चमनलाल शर्मा 75 वर्ष निवासी बसंत विहार कालोनी परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने इंदौर गये थे। वापस लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने थाने में लेपटॉप चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें