Advertisement

मक्सीरोड़ सब्जी मंडी की दुकानों में चोरी करने वाला युवक हिरासत में

उज्जैन। मक्सीरोड़ सब्जी मंडी स्थित किराना, मसाला, फुटवेयर सहित अन्य 18 दुकानों में चोरी की वारदात करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद उसके साथियों की तलाश शुरू की है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसमें 5 बदमाश वारदात करते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

माधव नगर पुलिस ने उषा वर्मा पति हरीनारायण वर्मा निवासी केशव नगर कालोनी की रिपोर्ट पर दुकान का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये चोरी का केस दर्ज किया। शुक्रवार-शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने मक्सीरोड़ स्थित दुकानों के ताले तोड़कर और शटर उचकाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

यहां की कुल 18 दुकानों में चोरी हुईं। नीलगंगा पुलिस ने शांति नगर में रहने वाले युवक को पकड़ा तो उसने मक्सीरोड़ सब्जी मंडी की चोरी की वारदात कबूली और पुलिस को बताया कि उसने 4अन्य दोस्तों के साथ मिलकर दुकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें