मथुरा में मांस और शराब पर लगे बैन के बाद अब उज्जैन में भी प्रतिबंध लगाने की उठी मांग

मंत्री यादव और विधायक जैन लिखेंगे सीएम को लिखा पत्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

जनप्रतिनिधियों से अक्षरविश्व ने चर्चा की तो वे यह बोले…

उज्जैन। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा वृन्दावन तीर्थ क्षेत्र में शराब एवं मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। उनकी इस घोषणा के बाद उज्जैन तीर्थ क्षेत्र में भी शराब एवं मांस की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंध करने की मांग मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से जनप्रतिनिधियों ने की है।

advertisement

कैबिनेट मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यूपी सरकार के निर्णय की तर्ज पर मध्यप्रदेश सरकार भी उज्जैन तीर्थ क्षेत्र को शराब एवं मांस के विक्रय के लिए प्रतिबंधित करें। इस आशय की मांग वे मुख्यमंत्री से प्रत्यक्ष में करेंगे।

विधायक पारस जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे हैं। उज्जैन में सिंहस्थ लगता है। शिप्रा में श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। 12 वर्षभर धार्मिक उत्सव होते हैं। शराब-मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए।

advertisement

विहिप के विभाग मंत्री महेश तिवारी ने कहा कि उज्जैन में सप्तसागर शक्तिपीठ, सिद्धवट, कालभैरव जैसे सिद्ध क्षेत्र है। विश्व में इनकी मान्यता है। शराब-मांस की बिक्री प्रतिबंधित की जाए।

भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार के निर्णय को मध्यप्रदेश सरकार भी लागू करें। उज्जैन तीर्थ क्षेत्र में प्रतिबंध लागू हो। इस आशय की मांग नगर भाजपा सीएम से करती है।

महंत राजेन्द्र भारती ने कहा कि यह जनभावना से जुड़ा मुद्दा है। मुख्यमंत्री शराब और मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाए। यहां कई धार्मिक क्षेत्र है, जहां भारत से ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग दर्शन व घूमने आते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा वंृदावन तीर्थ क्षेत्र में लगाई है रोक

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने का ऐलान किया. साथ ही उन्होंने कहा कि इससे प्रभावित लोगों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाएगा. इसके लिए अफसरों को निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए शराब और मांस के व्यापार में लगे. इससे प्रभावित लोग दूध बेचना शुरू कर सकते हैं. द्वापर युग का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादन और दूध की बिक्री के क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है.

Related Articles

close