Advertisement

मध्यप्रदेश:भाजपा सांसद का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन

कोरोना वायरस से संक्रमित रहे खंडवा जिले से भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का मंगलवार को निधन हो गया। उनकी कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उन्हें गुड़गांव के मेदांता में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

Advertisement

नंद कुमार सिंह चौहान को कोरोना होने के बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण फैल गया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में 5 जनवरी को भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। मंगलवार सुबह नंदू भैया ने मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। चौहान 16वीं लोक सभा के सांसद थे।

Advertisement

चौहान मध्यप्रदेश विधानसभा के बुरहानपुर से विधायक रहे। 1996 में 11वीं लोकसभा में भाजपा ने उन्हें खंडवा क्षेत्र से सांसद उम्मीदवार बनाया, जिसमें वे विजयी रहे। उसके बाद भी 12वीं 13वीं और 14वीं लोकसभा के सदस्य रहे। 15वीं लोकर के चुनाव में खंडवा के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव से चुनाव हार गए। नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत सभी आला नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें