Advertisement

मध्यप्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में पिछले 24 घंटे से कहीं तेज, कहीं धीमी बारिश हो रही है। दमोह में बीते 24 घंटे में साढ़े आठ इंच पानी गिर गया। जबलपुर में करीब 8 इंच और सिवनी में साढ़े 7 इंच बारिश हो चुकी है। वहीं, भोपाल में 2.4 इंच पानी बरसा है।

Advertisement

नर्मदापुरम में तवा डैम के 13 में से 9 गेट, बरगी बांध के 21 में से 17, मोहनपुरा डेम के 10 गेट, हलाली डैम के 5 और मड़ीखेड़ा डैम के 4 गेट खोले गए हैं। दमोह में घरों में पानी भर गया। टीकमगढ़ और शिवपुरी में भी सड़कें डूब चुकी हैं। विदिशा में कई रास्ते बंद हैं।

मौसम विभाग ने बुधवार को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, गुना और अशोकनगर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में भी तेज पानी गिरने का अनुमान है।

Advertisement

इससे पहले मंगलवार को भोपाल, इंदौर, सिवनी, बालाघाट समेत 21 जिलों में तेज बारिश हुई। बालाघाट, मंडला-सिवनी जिलों में लोग बाढ़ में फंस गए। नौबत रेस्क्यू की बन आई। सिवनी में आज 12th क्लास तक जबकि राजगढ़ में 8वीं क्लास तक के स्कूलों की छुट्‌टी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें